पीरियड से पहले पेट में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में दर्द होना तो सामान्य बात है। लेकिन महीने में माहवारी के अलावा एक समय ऐसा भी होता है, जब महिलाओं को पेट में तेज दर्द महसूस होता है, यह समय होता है ओवुलेशन का। हर पांच में से एक महिला को ओवुलेशन के दौरान पेट में तेज दर्द महसूस होता है। महिलाओं को ओवुलेशन के दौरान कई तरह की तकलीफें महसूस होती हैं। इस दौरान उन्हें पेट के निचले हिस्से में दर्द महूसस होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह दर्द ओवरी के उस हिस्से में होता है, जहां से अंडे बनते हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि ओवुलेशन का दर्द महिलाओं को अचानक महसूस होता है। अक्सर इस स्थिति में होने वाला दर्द कुछ ही देर में ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार इसे ठीक होने में 2 दिन से भी ज्यादा का समय लगता है। ओवुलेशन के दर्द में महिलाओं को वेजाइनल ब्लीडिंग समेत उल्टी आना और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

बता दें कि पीरियड्स और ओवुलेशन के दौरान होने वाला दर्द में काफी समानताएं होती हैं, इसलिए अक्सर महिलाएं इन्हें एक ही समझने की भूल कर बैठती हैं। लेकिन यह दोनों स्थितियां बिल्कुल ही अलग होती हैं। ओवुलेशन का दर्द महिलाएं माहवारी से लगभग 2 हफ्ते पहले महसूस करती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info